शिवहर के लाल दिल्ली में किया कमाल, निगम पार्षद में संजीव कुमार सिंह ने की जीत दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिवहर—शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के माधोपुर निवासी लालबाबू सिंह उर्फ बउआ जी के पुत्र संजीव कुमार सिंह ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर से निगम पार्षद के पद जीत ली है।
गौरतलब हो कि माधोपुर निवासी लालबाबू सिंह उर्फ बउआ जी, तथा पिपराही क्षेत्र संख्या- 2 से पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी निभा सिंह के पति अरविंद कुमार सिंह के छोटे भाई संजीव कुमार सिंह ने दिल्ली निगम पार्षद न्यू अशोक नगर से निकटतम प्रतिद्वंदी से 7300 वोट के अंतराल से जीत दर्ज की है।
संजीव कुमार सिंह भाजपा समर्थित निगम पार्षद के उम्मीदवार थे। उनके जीत से उनके शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर है तथा बधाई देने का दौर शुरू हो गया है।
इस बाबत भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, विनय कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री डॉ नूतन माला सिंह सहित भाजपा नेता व शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
