आपका स्वागत हैं।उत्तर बिहार के नम्बर 1 लोकल न्यूज नेटवर्क तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क मे ,यहां आपकों मिलेगा एक साथ पूरे तिरहुत प्रमंडल की खबरें। ,शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) जिलों की हर प्रखंड हर की खबरें एक साथ मिलेगा ,अधिक जानकारी के लिए संम्पर्क करें 9473180690, दिवंगत सैनिक सह महात्मा के सम्मान में आयोजित हुई पुण्यतिथि – तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क

दिवंगत सैनिक सह महात्मा के सम्मान में आयोजित हुई पुण्यतिथि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिवंगत सैनिक सह महात्मा के सम्मान में आयोजित हुई पुण्यतिथि

मेजरगंज: प्रखंड के मुबारकपुर निवासी दिवंगत सैनिक सह परमपूज्य महात्मा स्व. जयचंद्र सिंह का प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर सोमवार को आयोजित हुई, जिसमे मुख्य अतिथि राज ऋषि आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज, स्थानीय विधायक इं अनिल कुमार, बीडीओ तरुण कुमार यादव, सीओ के पी सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके झा, बसबिट्टा एसएसबी कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया था साथ ही उनकी धर्मपत्नी आशा देवी के द्वारा जल पात्र व अंग वस्त्र का वितरण साधु संतों के बीच किया गया। स्वर्गीय सिंह के पुत्र पत्रकार संजीव कुमार सिंह ने बताया की उनके पिता का जन्म 9 जनवरी सन 1944 ई० को हुआ था। सन 1963 ई० में उनकी नियुक्ति सीआरपीएफ के चौथी बटालियन में हुआ था। सेवा काल के दौरान वे सन 1962 से 1967 के मध्य भारत चीन युद्ध में युद्ध विजेता भी घोषित किये गए। और संग्राम मैडल से सम्मानित हुए। उसके अलावा सन 1971ई० में पाकिस्तान और बांग्लादेश के युद्ध में केन्द सरकार द्वारा बांग्लादेश के सहयोग में पूरे बटालियन के साथ सहभागी रहे। सन 1972 में उन्हें पच्चीसवीं स्वतंत्रता जयंती मैडल से सम्मानित किया गया। सन 1984 ई० में स्वर्ण मंदिर अमृतसर के ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी सक्रिय भूमिका निभाई एवं वर्ष 1986 में 39 बटालियन यूनिट भुवनेश्वर से सेवानिवृत्त हए। स्थानीय विनोद सिंह ने बताया कि वे सेवानिवृत्त के बाद सनातन धर्म के प्रचार के लिए प्रभु सियाराम के सेवा में भजन कीर्तन एवं आराधना में तत्पर थे। वे एक कुशल समाज सेवी थे। धर्मकार्य में उनकी अग्रसर भूमिका रही है। उनका परिवार एक पुत्र चार पुत्री एवं एक पौत्र व एक पौत्री से भड़ा पुरा है। बिगत 12 दिसंबर रविवार 2021 को सुबह 9:30 बजे परमपूज्य महात्मा स्व. सिंह की 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गयी। इस पुनीत अवसर पर डॉ एस पांडेय, डॉ दीपराज, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम आधार महतो, जिप सदस्य राजेश राम, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, एसपीवीएस के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, रुद्रेश कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया राघवेंद्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह राकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख मदन कुमार महतो, स्थानीय मुखिया सोहन पासवान, सरपंच बिनोद राम, मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार स्वर्णकार, प्रमोद कुमार सिंह, राज किशोर सिंह,राम पुकार साह,राकेश सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोगों व साधुसंतों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now