आपका स्वागत हैं।उत्तर बिहार के नम्बर 1 लोकल न्यूज नेटवर्क तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क मे ,यहां आपकों मिलेगा एक साथ पूरे तिरहुत प्रमंडल की खबरें। ,शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) जिलों की हर प्रखंड हर की खबरें एक साथ मिलेगा ,अधिक जानकारी के लिए संम्पर्क करें 9473180690, दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर किया जख्मी – तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क

दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर किया जख्मी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीतामढ़ी दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर किया जख्मी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल की घटना जख्मी को निजी अस्पताल में कराया भर्ती जांच में जुटी पुलिस

 बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल की है जहां 2 बाइक सवार 4 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल की पहचान मेहसौल गांव निवासी विनोद शाही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद शाही बाजार से घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बाइक पर 4 अपराधी सवार थे जो हथियार से लैस थे। घायल विनोद शाही को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। दिनदहाड़े गोलीबारी की हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विनोद शाही को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि घायल विनोद के गाल में एक गोली लगी है।अपराधियों ने गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।….

प्रखंड संवददाता नवीन कुमार यादव की रिपोर्ट।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now