आपका स्वागत हैं।उत्तर बिहार के नम्बर 1 लोकल न्यूज नेटवर्क तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क मे ,यहां आपकों मिलेगा एक साथ पूरे तिरहुत प्रमंडल की खबरें। ,शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) जिलों की हर प्रखंड हर की खबरें एक साथ मिलेगा ,अधिक जानकारी के लिए संम्पर्क करें 9473180690, तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

RBN न्यूज:असम से लापता लड़की को सीतामढ़ी रेट लाइट एरिया से किया बरामद, ग्राहक के रूप में पहुंचे युवक को लड़की ने बताई कहानी….े

SITAMARHI : असम की एक नाबालिग लड़की को सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की पिछले 24दिन से घर से गायब थी। जिसको लेकर वहां के स्थानीय पुलिस को परिजनों द्वारा शिकायत भी कराई गई थीं। आज सीतामढ़ी नगर थाना की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 16वर्षीय नाबालिग को बरामद किया है।

 

छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। इस दौरान अन्य महिला और पुरुष को भी पकड़ा गया। लेकिन पुछताछ कर उसे छोड़ दिया गया। वही नाबालिग को पुलिस अपने साथ थाने ले आई।

 

मिली जानकारी के अनुसार असम के हाजो थाना क्षेत्र के कामरूप की रहने वाली नाबालिग लड़की पिछले 24दिन से गायब थी। जिसे वहा के किसी आदमी ने जाल में फंसाकर इसे सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में बेंच दिया। घटना का पता तब चला जब रक्सौल का एक युवक ग्राहक बनकर सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया पहुंचा।

 

इसी दौरान उक्त लड़की से बात हुई और लड़की ने अपनी मजबूरी बताई। फिर उसी युवक को अपने परिजनो का नंबर दी। युवक वहां से निकलने के बाद उसके परिजनों को लड़की के बारे में जानकारी दी। नाबालिग के परिजन छपरा जिले के रहने वाले अपने करीबी से बात की और आज सीतामढ़ी उसके परिजनों के साथ पहुंचा। जहां नगर थाना पुलिस को पूरी जानकारी दी।

 

जिसके बाद परिजनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने एक टीम गठन किया। प्रशिक्षु दरोगा रश्मि कुमारी के नेतृत्व में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लड़की संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस लड़की को थाने में रखा है, जहां पूछताछ की जा रही है। इस  संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की असम पुलिस में लापता होने की सूचना दी गई थी। वही परिजन के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया गया है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी, जो उसे धोखा देकर धंधेबाज के हाथ बेच दिया था।च दिया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now